फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullion trader son created false story of loot after rupee dipped in the stock market

Etah: शेयर बाजार में डूबा रुपया, तो  सराफा व्यापारी के पुत्र ने रची लूट की झूठी कहानी, खुद ही फंस गया

Sat, 10 Dec 2022 04:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 04:31 PM IST
सार

सराफा व्यापारी का पुत्र शेयर बाजार में पैसे लगाता है। वहां पैसा डूबने पर उसने लूट की झूठी कहानी रची। रकम को उसने अपने एक दोस्त के पास रख दिया था। 

विज्ञापन
bullion trader son created false story of loot after rupee dipped in the stock market
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटा के थाना सकीट क्षेत्र में सराफा व्यापारी के पुत्र ने झूठी कहानी रचकर 71 हजार रुपये लूटने की तहरीर देकर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कहानी का पर्दाफाश कर सराफा व्यापारी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस खुलासे में सामने आया कि शेयर बाजार में रकम डूबने के चलते लूट होने का षडयंत्र रचा गया था। 
विज्ञापन

ये है मामला 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में शनिवार को बताया कि जिला मैनपुरी थाना व कस्बा औंछा निवासी सराफ अभय सिंह अपने पिता नेम सिंह के साथ जेवरात गिरवी रखने का काम करता है। उसने अपने साथ लूट होने का मुकदमा शुक्रवार को दर्ज कराया था। जांच में लूट होने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। तब सराफा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। पूछताछ में बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित वैभव लक्ष्मी ज्वेलर्स के पास कुछ आभूषण गिरवी रख कर 71,000 रुपये लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वापस कस्बा औंछा जा रहा था, तभी अंगदपुर गेट के पास काले रंग की चार पहिया गाड़ी सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रुमाल सूंघाकर 71 हजार रूपये छीनने की झूठी कहानी बनाई गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: प्राथमिक विद्यालय का मिड डे मील खाने से बिगड़ी 45 बच्चों की तबीयत, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शेयर मार्केट में पैसे लगाने का है आदी

 एएसपी ने बताया कि सराफ से 69 हजार 500 रुपये बरामद भी किए गए हैं। अभय के पिता की कस्बा औंछा में सुनार की दुकान है। पिता ने आभूषण गिरवी रख रुपए लाने के लिए भेजा था। शेयर मार्केट में रुपये लगाने का आदी है और पूर्व में भी शेयर मार्केट में रुपये लगा कर गवां बैठा था ।  69,650 रुपए अपने दोस्त श्याम मोहन उर्फ सोनू निगम निवासी कौंची थाना सकीट को रखने के लिए दिए थे। बताया कि मामले का खुलासा प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी व निरीक्षक अपराध रूपेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed