फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullets were fired between two parties in land dispute in Agra Police detained many people on spot

दुकानों पर कब्जे को लेकर बवाल: आगरा में दो पक्षों में पथराव के बाद चली गोलियां, 9 लोग घायल; गांव में फैली दहशत

Sat, 02 Sep 2023 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 07:50 PM IST
सार

आगरा में जमीन विवाद में दो पक्षों में गोलियां चल गईं। इसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। मौके पर दो थानों की पुलिस पहुंचाी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Bullets were fired between two parties in land dispute in Agra Police detained many people on spot
आगरा में जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां: तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुकानों पर कब्जा लेने के विवाद में शनिवार की शाम शालूबाई गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। सात लोगों को गोलियां लगी हैं। इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हथियार और कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। छह लोगों को मौके से पकड़ा गया है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के शालूबाई गांव की है। गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे दरबारीलाल निवासी चाचीपुरा खंडेर से कुछ लोग दुकानों पर शटर लगाने आए थे। दुकानों को लेकर राम सिंह निवासी तालपुरा थाना फतेहाबाद आदि से इनका विवाद चल रहा है। शटर लगाने का राम सिंह पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि इस दौरान राम सिंह पक्ष के लोग छत पर चढ़कर पथराव व फायरिंग करने लगे। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग में दरबारी लाल पक्ष के भूपेंद्र के पैर में और दीपक के सीने में गोली लगी है। साथ ही छोटू पुत्र दरबारीलाल के पैर व गर्दन, गुलाब सिंह पुत्र रामजीलाल के हाथ, दरबारीलाल के कमर और नेत्रपाल पुत्र रामजीलाल के हाथ, पुष्पेंद्र के पैर में छर्रे लगे हैं। 

Bullets were fired between two parties in land dispute in Agra Police detained many people on spot
आगरा में दो पक्षों में पथराव के बाद चली गोलियां, 9 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
दूसरे पक्ष के गुमान सिंह पुत्र भागीरथ व सचिन पुत्र मायाराम निवासी तालपुरा भी घायल हुए हैं। इस दौरान दुकान के सामने रखी लकड़ियों और कूड़े में आग भी लगा दी गई। फायरिंग, पथराव व आगजनी की सूचना पर डीसीपी सोमेंद्र मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। तलाशी लेने से तमंचे, पौनिया, बंदूक और राम सिंह के घर से कारतूस का जखीरा बरामद किया। 

वहीं घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों में भूपेंद्र व दीपक को आगरा रेफर किया गया। दरबारी लाल पक्ष का दावा है कि दुकानों का मुकदमा चल रहा था। इसमें कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला कर दिया था। इसी के बाद दुकानों पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे।

Bullets were fired between two parties in land dispute in Agra Police detained many people on spot
दुकानों पर कब्जे को लेकर बवाल: आगरा में दो पक्षों में पथराव के बाद चली गोलियां - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में डीसीपी सोमेंद्र मीणा का कहना है कि दुकानों के विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। असलाह भी बरामद किया है। कार्रवाई की जा रही है।

फतेहाबाद रोड पर लग गया जाम

शाम छह बजे फतेहाबाद मार्ग पर हुए बवाल के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस कारण बाह-फतेहाबाद रोड पर वाहन जहां के तहां रुक गए। एक घंटे में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed