{"_id":"5db8b4b68ebc3e93d8449d1d","slug":"bullets-fired-for-stopping-farm-water-former-head-killed-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत का पानी रोकने पर चलीं गोलियां, पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत का पानी रोकने पर चलीं गोलियां, पूर्व प्रधान की मौत
Wed, 30 Oct 2019 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जसराना (फिरोजाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, जसराना (फिरोजाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 30 Oct 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत का पानी रोकने से पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच विवाद के बाद मंगलवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान गोलियां चलीं जिसमें पूर्व प्रधान समेत तीन लोग घायल हुए। इलाज के दौरान पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर गांव पहुंची तो तनाव फैल गया। हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कटौरा में पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप उर्फ नरेश पंडित ने अपने खेत में पानी जाने पर नाली बंद कर दी। इसी बात को लेकर वर्तमान प्रधान मान सिंह से उसका विवाद हो गया। पूर्व प्रधान के परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र मंगलवार की सायं अपने ट्यूबवेल से लौट रहा था। तभी प्रधान एवं उसके परिजनों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
गोली लगने से पूर्व प्रधान गंभीर रुप से घायल हो गए। वर्तमान प्रधान पक्ष से महाराज सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उपचार के दौरान वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रधानी को लेकर चल रह है गांव में विवाद
जसराना। जसराना के गांव कटौरा में गांव में विकास कार्यों को लेकर विवाद चल रहा है। एक पखवाडे पूर्व भी प्रधान पक्ष एवं कटौरा के ग्रामीणों में जमकर संघर्ष हुआ था। संघर्ष में छह लोग घायल हुए थे। दोनों तरफ से मारपीट के साथ एससी एसटी एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया था।