{"_id":"62c08440dd06706c594abca0","slug":"bullet-proof-jacket-of-dannahar-sho-was-shot-mainpuri-news-agr5388580112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर लुटेरों को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर लुटेरों को भेजा गया जेल
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार बॉर्डर के पास शुक्रवार की रात पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों लुटेरों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। एक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष दन्नाहार की बुलट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी थी। थाना दन्नाहार में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाली पुलिस की शुक्रवार की रात दन्नाहार बॉर्डर, औरंध के पास पुलिस की बाइक सवार लुटेरों से मुठभेड़ हो गई थी। एक घंटे तक चली गोलीबारी में दन्नाहार थानाध्यक्ष विनोद कुमार बाल-बाल बच गए। उनकी बुलट प्रूफ जैकेट में गोली लगी। फायरिंग में दन्नाहार क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा घुराई निवासी लुटेरा भिन्ना उर्फ ईशव पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह व पुलिस टीम ने घायल भिन्ना सहित उसके साथी बरनाहल के गांव नौनामई निवासी जमील को गिरफ्तार कर लिया था। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के संबंध में दन्नाहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शनिवार को भिन्ना व जमील को न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेजा गया।
बच गया पेट्रोल पंप
भिन्ना व जमीन ने पूछताछ में कोतवाली और दन्नाहार पुलिस को बताया कि वह लोग गांव जरामई के पास स्थित भगवती पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। इसके लिए वह लोग रैकी कर रहे थे।