{"_id":"5b6f1b3b4f1c1bdf258b460c","slug":"bullet-fire-from-inspector-gun-during-cleaning-constable-dead-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल साफ करते समय दरोगा की बंदूक से चली गोली, सिपाही के मुंह में लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल साफ करते समय दरोगा की बंदूक से चली गोली, सिपाही के मुंह में लगी गोली, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एसपीसिटी और अन्य अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा रोड स्थित फायर स्टेशन पर शनिवार को दरोगा इंद्रजीत सिंह की पिस्टल से उसे साफ करते समय चली गोली लग जाने केकारण सिपाही (चालक) शिव कुमार मिश्रा की मौत हो गई। इंद्रजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरोगा को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के गांव अछरोज निवासी शिव कुमार मिश्रा (52) पुत्र लक्ष्मीनरायन मिश्रा शिकोहाबाद थाने में थार मोबाइल पर चालक के पद पर तैनात थे। शनिवार सुबह थार टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह और चालक शिव कुमार मिश्रा, दो पुलिस के जवान व एक महिला सिपाही के साथ फायर ब्रिगेड परिसर में तख्त पर बैठे थे। इसी दौरान दारोगा इंद्रजीत सिंह ने सरकारी पिस्टल की सफाई शुरू कर दी। इसी दौरान चली गोली सामने बैठे चालक शिव कुमार मिश्रा के मुंह में लगकर सिर की ओर से निकल गई।
विज्ञापन
गोली लगते ही शिवकुमार लहूलुहान होकर गिर गए। उन्हें इलाज के लिए तुरंत फिरोजाबाद ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद एसएसपी सचिंद्र पटेल इंद्रजीत सिंह को निलंबित कर दिया। शिव कुमार के बेटे शिवम कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना में मौत की धारा 304 ए के तहत केस दर्ज किया है। इस घटना को लापरवाहीपूर्वक पिस्टल चल जाने से हुई मौत माना गया है।
विज्ञापन