फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozers will run on 56 illegal constructions out of 820 built within 100 meters of Fatehpur Sikri monument

Agra: फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर दायरे में बने 820 में से 56 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कालोनियां होंगी ध्वस्त

Fri, 10 Jun 2022 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:29 AM IST
सार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्पष्ट किया है कि पहले ही उनके पास 820 अवैध निर्माणों की सूची है, जिनमें से 56 को तोड़ने के आदेश भी एएसआई मुख्यालय नई दिल्ली ने जारी कर रखे हैं जिन्हें ध्वस्त करने के लिए विकास प्राधिकरण को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
Bulldozers will run on 56 illegal constructions out of 820 built within 100 meters of Fatehpur Sikri monument
फतेहपुर सीकरी स्मारक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल फतेहपुर सीकरी स्मारक के चारों ओर प्रतिबंधित दायरे में 820 अवैध निर्माण कर लिए गए हैं। यह सभी अवैध निर्माण स्मारक के 100 मीटर प्रतिबंधित और 300 मीटर विनियमित दायरे के अंदर किए गए हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इनमें से 56 को ध्वस्त करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं, लेकिन इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगरा विकास प्राधिकरण और प्रशासन नहीं कर पाया है। ये सभी अवैध निर्माण वर्ष 2010 के बाद हुए हैं।

विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी के लिए  महायोजना 2031 बनाने का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेंसिया ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी का निरीक्षण करने के बाद एएसआई के साथ मिलकर संयुक्त सर्वे के निर्देश दिए थे। यह संयुक्त टीम फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर और 300 मीटर दायरे के अंदर किए गए अवैध निर्माणों की गिनती का काम करेगी, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने स्पष्ट किया है कि पहले ही उनके पास 820 अवैध निर्माणों की सूची है, जिनमें से 56 को तोड़ने के आदेश भी एएसआई मुख्यालय नई दिल्ली ने जारी कर रखे हैं जिन्हें ध्वस्त करने के लिए विकास प्राधिकरण को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


एडीए उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि फतेहपुर सीकरी स्मारक के प्रतिबंधित दायरे में जो अवैध निर्माण किए जा रहे हैं उन्हें रोकने, सील करने और ध्वस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। एएसआई के साथ संयुक्त सर्वे करके जल्द सूची तैयार हो जाएगी उसके बाद कार्रवाई शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कालोनियां होंगी ध्वस्त

सीकरी से शाहगंज मार्ग पर व्यवसायिक भवनों के नक्शों की जांच के लिए उपाध्यक्ष ने इंजीनियरों को निर्देश दिए। शाहगंज क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर बन रहीं अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने और अवैध निर्माण सील करने की कार्रवाई तुरंत शुरू करने को कहा, जिस पर दो अवैध निर्माण सील किए गए। शाहगंज क्षेत्र में भी निर्माणों की जांच के लिए टीम बनाई गई, जो अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर रिपोर्ट देगी। नगर नियोजक को फतेहपुर सीकरी की महायोजना का प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed