फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer action in Dayalbagh; kiln demolished in Nagla Budhi.

Agra News: दयालबाग में चला बुलडोजर, नगला बूढ़ी में भट्ठी ध्वस्त

Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer action in Dayalbagh; kiln demolished in Nagla Budhi.
फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया
आगरा। दयालबाग वार्ड 62 में सोमवार को नगर निगम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। टास्कफोर्स ने दयालबाग, सौ फुटा रोड, नगला बूढ़ी, राहुल विहार और वैष्णो धाम क्षेत्र में कार्रवाई कर काउंटर, टिनशेड और तख्त जब्त किए और जुर्माना वसूला। निगम की इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने इसके बाद नगला बूढ़ी क्षेत्र में एक हलवाई के प्रतिष्ठान में कोयला चालित भट्ठी के खिलाफ भी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर भट्ठी को ध्वस्त करा दिया। सौ फुटा रोड पर आग लगने के बाद सड़क किनारे पड़ा लावारिस कार का ढांचा भी नगर निगम की कार्रवाई की जद में आया। टीम ने मौके से कार के जले हुए ढांचे को जब्त कर लिया। लंबे समय से सड़क किनारे पड़े इस ढांचे के कारण यातायात और आवागमन प्रभावित हो रहा था। इस स्थान पर लोगों ने कचरा फेंकना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


-----
वर्जन
- लोगों से अपील है कि वह सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें। किसी भी तरह का अतिक्रमण होगा, निगम उस पर कार्रवाई करेगा। -
संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed