{"_id":"6aa4de7288c449e91606ccd5","slug":"bulldozer-action-against-encroachment-triggers-protest-in-agra-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा; सड़क घेरने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा; सड़क घेरने वालों पर नगर निगम की कार्रवाई
Sat, 12 Sep 2026 10:39 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:39 AM IST
सार
आगरा में सड़क, फुटपाथ और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। विजय नगर, गोबर चौकी और नीरव निकुंज समेत कई इलाकों में कब्जे हटाए गए और जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़क और फुटपाथ के साथ नालियों पर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। विजय नगर, गोबर चौकी और नीरव निकुंज में निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाए और जुर्माना वसूला। लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया लेकिन बुलडोजर रुका नहीं।
निगम की टीम ने गोबर चौकी, ताजगंज क्षेत्र में सड़क पर कबाड़ फैलाकर किए गए कब्जे को हटवाया। यहां करीम चंद कबाड़ी पर चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। यहीं पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों से 4500 रुपये जुर्माना वसूला। टीम ने इसके बाद विजय नगर में स्पोर्ट्स बज और विनायक अपार्टमेंट की ओर से 100 फुटा रोड पर चहारदीवारी और लोहे की जाली लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया। दीवार और जाली को बुलडोजर से तोड़ा गया।
भावना एस्टेट के पास नीरव निकुंज में सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कराया। इसके अलावा दयालबाग के कृष्णा बाग और कमला नगर के मीनाक्षीपुरम में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि अतिक्रमण और गंदगी से मुक्त कराने के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।