{"_id":"69a4a622e6291dbb690103ff","slug":"bull-fight-causes-chaos-in-the-market-agra-news-c-421-1-ag11014-2704-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांड़ों के लड़ने से बाजार में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांड़ों के लड़ने से बाजार में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
कुबेरपुर। सब्जी मंडी कंस मेला प्रदर्शनी के परिसर गेट के बाहर रविवार देर शाम दो सांड़ों की अचानक भिड़ंत हो गई, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। चाय का खोखा क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदारों को सामान छोड़कर भागना पड़ा। राहगीरों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ लगा दी।
इसी दौरान कंस मेला प्रदर्शनी के कुश्ती दंगल से पूर्व मेला क्षेत्र की सड़कों पर भी सांड़ों ने हुड़दंग मचा दिया। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन देर रात तक लोगों में दहशत बनी रही। स्थानीय निवासी सत्यवीर त्यागी ने प्रशासन से निराश्रित गोवंश को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर श्रीमती नवोदिता शर्मा ने बाजार में सांड़ों के हुड़दंग का मामला सामने आया है। संबंधित पालिका की टीम को गोशाला भिजवाने का निर्देशित किया गया है। संवाद