{"_id":"6249dbc0fa9ef75e3a4d2e4a","slug":"bull-attacked-on-farmer-died-kasganj-news-agr529112984","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण पर सांड़ ने बोला हमला, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण पर सांड़ ने बोला हमला, उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
कासगंज सांड के हमले में मृत किसान रामनरेश का फाइल फोटो।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को सुबह के समय खेत पर शौच को गए ग्रामीण पर सांड़ ने हमला बोल दिया। ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई।
सांड़ के हमले का शिकार पटियाली के गांव नगला छवि निवासी रामनरेश (50) हुआ। बताया गया कि ग्रामीण रामनरेश सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए खेत की ओर गया। जब वह शौच को बैठा उसके बाद सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ का हमला होते ही रामनरेश चिल्लाया। आसपास के ग्रामीण प्रमोद, राजेंद्र, अतवीर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठियों से सांड़ को दौड़ाया। इसके बाद रामनरेश को चिकित्सालय ले जाया गया। पटियाली के चिकित्सालय से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां जिला अस्पताल आते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हमले की इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि निराश्रित गाय, सांड़ को लेकर प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा। किसानों की फसलों की बर्बादी के अलावा उनकी जान भी जा रही है।
पहले भी हो चुके हैं ग्रामीणों पर सांड़ के हमले
कासगंज। जिले में सांड़ के हमले से ग्रामीण की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सांड़ के हमले से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। 14 दिसंबर को वर्षीय लुहर्रा निवासी योगेश कुमार पर सांड़ ने हमला किया, जिससे ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। जनवरी माह में भी दीपपुर में सांड़ के हमले में ग्रामीण विजेंद्र काफी घायल हुए।