{"_id":"5c6fbad8bdec22271a77c765","slug":"bulandshahr-violence-police-inspector-subodh-kumar-s-family-46-lakh-relief-fund-by-aligarh-adg","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को पुलिसकर्मियों ने दी 46 लाख की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को पुलिसकर्मियों ने दी 46 लाख की सहायता राशि
Fri, 22 Feb 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
एडीजी अजय आनंद ने शहीद के परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर बवाल के दौरान जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद ने 46 लाख रुपये से अधिक धनराशि का चेक प्रदान किया है। यह धनराशि एटा, कासगंज, हाथरस और मैनपुरी के पुलिस कर्मियों ने अपने एक-एक दिन के वेतन से एकत्र की गई है।
विज्ञापन
एटा के तरिगवां निवासी सुबोध बुलंदशहर में हुए बवाल के दौरान शहीद हो गए थे। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। वहीं पुलिस कर्मियों के मन में अपने साथी के खोने का गम था। इस पर पुलिस कर्मियों ने अपने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीजी अजय आनंद की ओर से सुबोध के बेटे श्रेय प्रताप को आगरा बुलाया। यहां उन्होंने एटा, कासगंज, मैनपुरी और हाथरस पुलिस के द्वारा भेजी गई धनराशि का चेक प्रदान किया। इसमें एटा पुलिस की ओर से 18 लाख 23 हजार 251 रुपये, कासगंज पुलिस की ओर से 15 लाख 724 रुपये, हाथरस पुलिस की ओर से 2 लाख 19 हजार 100 रुपये व मैनपुरी पुलिस की ओर से 11 लाख 01 हजार 427 रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
सुबोध के पुत्र श्रेय प्रताप को कुल 46 लाख 44 हजार 502 रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान श्रेय के साथ उनके चाचा अतुल कुमार रहे। श्रेय ने सहायता राशि प्राप्त करने के बाद सभी पुलिस कर्मियों का साधुवाद दिया है।
बता दें कि बुलंदशहर जिले में स्याना कोतवाली के गांव महाव के बाहर खेतों में तीन दिसंबर को गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। इस हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक व्यक्ति सुमित कुमार की गोली लगने से मौत हुई थी।