{"_id":"6049f0af8ebc3eda727e2843","slug":"buildings-of-rangili-chowk-becomes-dilapidated-in-barsana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लठामार होली: बरसाना के रंगीली चौक की इमारतें हो गईं जर्जर, प्रशासन बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होली: बरसाना के रंगीली चौक की इमारतें हो गईं जर्जर, प्रशासन बेखबर
Thu, 11 Mar 2021 03:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
रंगीली चौक, बरसाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी बरसाना आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लेकिन होली के केंद्र रंगीली चौक की उन इमारतों पर प्रशासन का ध्यान नहीं है, जो जर्जर हो चुकी हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन केवल संबंधित स्वामियों को नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
राधारानी के गांव बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली, 23 मार्च को लठामार होली का आयोजन किया जाएगा। नंदगांव में 24 मार्च को लठामार होली होगी। होली की तैयारियों का खाका खींचने के लिए हर वर्ष प्रशासन मीटिंग करता है और रंगीली होली चौक पर स्थित जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करने की बात करता है, लेकिन हर बार कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जाती है।
विज्ञापन
रंगीली गली के चारों तरफ जर्जर इमारतों का जाल बिछा है। जर्जर इमारतें 100 से 150 वर्ष पुरानी हैं, जो कभी भी जवाब दे सकती हैं। लोक निर्माण विभाग ने इन इमारतों को नो सेफ माना है, जबकि लठामार होली के दौरान जर्जर इमारतों व गलियों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहीं वीआईपी स्थल भी मौजूद है।
विज्ञापन
गोवर्धन के उपजिलाधिकारी राहुल यादव ने बताया कि इस बार होली पर जर्जर इमारतों में किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। सभी चिन्हित कर ली हैं। होली के दौरान सभी में ताला लगवा दिया जाएगा। पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।