फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buffalo dies due to electric shock, cattle herder saved, ruckus for two hours

Agra News: करंट से भैंस मरी, पशुपालक बचा, दो घंटे हंगामा

Tue, 30 Dec 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Buffalo dies due to electric shock, cattle herder saved, ruckus for two hours
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे करंट लगने से एक भैंस मर गई। पशुपालक बाल-बाल बचा। घटना से आक्रोशित लोगों ने टोरंट पावर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक हंगामा किया। हालांकि कंपनी ने निजी टेलीकॉम कंपनी के टावर में लगे केबल में करंट की वजह हादसा बताया है। बजरंग नगर, शाहदरा निवासी महावीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दो भैंस को खेत की ओर ले जा रहे थे। निजी संचार कंपनी के टावर के पास सड़क किनारे अचानक करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से एक भैंस मर गई। दूसरी भैंस किसी तरह भागकर बच निकली। उन्हें भी करंट लगा, लेकिन वह बच गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। टोरंट पावर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुआवजे की मांग करते हुए लोगों ने करीब दो घंटे हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा ने पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं टोरंट पावर के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर कंपनी की एक टीम मौके पर गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटनास्थल के नजदीक लगे निजी कंपनी टावर के केबल में फॉल्ट था। पैनल से करंट वापस आने के कारण घटना हुई है। विस्तृत जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed