फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Budget not received for 13 months, Goshala running on loan

Agra News: 13 महीने से नहीं मिला बजट, उधारी पर चल रही गोशाला

Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 07 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Budget not received for 13 months, Goshala running on loan
----
विज्ञापन


बेवर (मैनपुरी)।
नगर पंचायत बेवर द्वारा संचालित गोशाला में संरक्षित गोवंश उधार आया भूसा खा रहे हैं। पिछले एक या दो माह नहीं बल्कि बीते 13 माह से गोशाला को बजट नहीं मिला है। खरीदे गए भूसे और चोकर का सात लाख रुपया उधार हो चुका है। ऐसे में गोशाला का संचालन मुश्किल होता जा रहा है।
छुट्टा गोवंशों को संरक्षित करने के लिए बेवर में बझेरा रोड पर गोशाला का संचालन किया जा रहा है। तकरीबन 70 गोवंशों को संरक्षित किए जाने की यहां क्षमता है। इसके सापेक्ष 67 गोवंश वर्तमान में संरक्षित हैं। नगर पंचायत के लिए ये गोशाला परेशानी बनती जा रही है। दरअसल बीते 13 माह से गोशाला को कोई बजट नहीं मिला है। गोशाला प्रभारी विमलेश तिवारी ने बताया कि फरवरी 2022 में गोशाला के लिए 1.23 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। इसके बाद 13 महीने से एक भी रुपया नहीं मिला है।
विज्ञापन

हाल ये है कि संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा और चोकर उधार में ही मंगाया जा रहा है। इसका लगभग सात लाख रुपया बकाया चल रहा है। आगे भी गोवंशों के लिए उधार ही भूसे और चोकर की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि इससे परेशानी जरूरी हो रही है। भूसा और चोकर की आपूर्ति करने वाले व्यापारी भी अब परेशान हो चले हैं, लेकिन किसी तरह उन्हें तैयार कर आपूर्ति कराई जा रही है। अगर व्यापारियों ने उधार में भूसा और चोकर देना बंद कर दिया तो मुश्किल खड़ी हो सकती है। इसके अलावा गोशाला में बाहर से छुट्टा गोवंश लाए जाने पर स्थान की भी कमी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
12 लाख रुपये की भेजी गई है डिमांड
गोशाला के बकाया भुगतान के साथ ही आगे गोशाला के संचालन के लिए धनराशि की जरूरत है। नगर पंचायत ने इसके लिए 12 लाख रुपये की मांग प्रशासन को भेजी है। अगर ये धनराशि मिल जाती है तो बकाएदारों का भुगतान करते हुए आगे भी गोशाला का संचालन आसानी से किया जा सकेगा। हालांकि ये धनराशि मिल सकेगी या नहीं इसका किसी को नहीं पता।
----
दानदाताओं से भी मिल रहा सहयोग
नगर पंचायत बेवर की गोशाला के संचालन में दानदाताओं का भी सहयोग खूब मिल रहा है। नगर पंचायत की अपील पर लोग स्वयं ही भूसा और चोकर गोशाला पहुंचा देते हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत के ई-रिक्शा द्वारा प्रत्येक वार्ड से रोटी, भूसी व अन्य सामान को गोवंशों के लिए एकत्रित किया जाता है। बृहस्पतिवार को नगर निवासी रामू दीक्षित ने दस क्विंटल भूसा और आठ पैकेट चोकर गोसेवा के लिए उपलब्ध कराया।


यह भी जानें
-70 गोवंश को संरक्षित करने की है क्षमता
-67 गोवंश वर्तमान में हैं संरक्षित
-52 गाय वर्तमान में हैं संरक्षित
-07 सांड़ वर्तमान में हैं संरक्षित
---

गोशाला में गोवंशों की उचित देखभाल की जा रही है। उन्हें समय से चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। बजट के लिए मांग भेजी गई है, जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
-दुर्गेश कुमार सिंह, ईओ नगर पंचायत बेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed