फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   buchad khana

पूर्व विधायक भुट्टो के  स्लाटर हाउस पर छापा

Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
पूर्व विधायक भुट्टो के  स्लाटर हाउस पर छापा
पूर्व विधायक भुट्टो के  स्लाटर हाउस पर छापा Updated Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
buchad khana
पूर्व विधायक भुट्टो के  स्लाटर हाउस पर छापा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
प्रशासन की संयुक्त टीम ने छलेसर में बसपा के पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के यांत्रिक स्लाटर हाउस का औचक निरीक्षण किया। दस सदस्यीय टीम को यह बंद मिला। इसके बाद टीम ने पास ही स्थित नगर निगम का स्लाटर हाउस भी देखा।
भुट्टो का एचएमए फूड एक्सपोर्ट के नाम से स्लॉटर हाउस है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय सिन्हा, नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश शर्मा, श्रम विभाग, प्रदूषण विभाग और पुलिस टीम यहां पहुंची। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्लॉटरिंग बंद है। टीम को उपकरणों पर भी जंग लगी मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी विभागों ने विभागीय मापदंडों का बारीकी से निरीक्षण किया है। रिपोर्ट मंगलवार को डीएम को सौंपी जाएगी। नगर निगम के स्लॉटर हाउस के मैनेजर एके रवेंद्र ने बताया कि सोमवार को 30 पशुओं का कटान किया गया। आम तौर पर 130 से 150 पशुओं का कटान होता था। पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश शर्मा ने बताया कि यांत्रिक पशु वधशालाओं में दस्तावेज चेक किए गए हैं। एचएमए फूड एक्सपोर्ट में स्लॉटरिंग शुरू होने पर इसकी जांच के लिए दोबारा टीम आएगी। उन्होंने बताया कि सुबह शहर में ख्वाजा सराय में मीट की दो अवैध दुकानें बंद कराई गई हैं। 
विज्ञापन


दुकानें बंद, अब घरों से कर रहे मांस की बिक्री
पिनाहट में अवैध बूचड़खाने और मीट की दुकानों को बंद कराए जाने के बाद मीट विक्रेता अपने घरों में पशुओं को काटकर चोरी छिपे मांस की बिक्री कर रहे हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद में गोवंश छोड़कर भागे गोतस्कर
गांव कुतकपुर के पास खेतों में रविवार रात गोतस्कर लगभग 400 से 500 गोवंश छोड़कर भाग गए। सुबह ग्रामीण खेतों में गए तो देखा कि गोवंश ने फसलों को उजाड़ रखा है। सूचना पर पीआरबी प्रभारी रामअवतार सिंह पहुंच गए। वहीं, कुछ ग्रामीण दुधारू गायों को ले गए। ग्रामीणों ने गायों को गोशाला में भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed