फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BTS card stolen on mobile tower

Agra News: मोबाइल टॉवर पर लगा बीटीएस कार्ड हुआ चोरी

Wed, 25 Oct 2023 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Oct 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
BTS card stolen on mobile tower
मोबाइल टॉवर पर लगा बीटीएस कार्ड हुआ चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राधा रमन रोड पर लगे एयरटेल कंपनी के टावर से बीटीएस कार्ड चोरी हो गया। जानकारी होने के बाद तकनीशियन ने कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

राधा रमण रोड पर आवास विकास एक फाइनेंस कंपनी की बिल्डिंग के ऊपर एयरटेल का टावर लगा हुआ है। ललित सिंह वहां पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। 20 अक्तूबर की रात वह ड्यूटी पर था। तभी अचानक कंपनी का नेटवर्क डाउन हो गया। इसकी वजह जानने के लिए वह मौके पर गया और चेक किया तो पाया कि एयरटेल बीटीएस कार्ड चोरी कर लिया गया है। जिस कारण से यह समस्या आ रही है। उसने चोरी के संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तकनीशियन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed