{"_id":"5f3bff5cae4a8aa684c9f15aec9249c0","slug":"bteshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्स शो से पहले घुड़सवारों का रिहर्सल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्स शो से पहले घुड़सवारों का रिहर्सल
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशी-विदेशी पर्यटकों के बीच सोमवार को बटेश्वर मेले में हार्स शो का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कमिश्नर प्रदीप भटनागर करेंगे। शो से पहले रविवार को घुड़सवारों ने जमकर रिहर्सल किया।
बटेश्वर को पर्यटन मेले के रूप में पहचान दिलाने के लिए इस साल दूसरी बार हार्स शो का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को शुभारंभ के मौके पर डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रीतिंदर सिंह आदि कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि घोड़ों के साथ घुड़सवार रविवार को मेले में पहुंच गये हैं। शो स्थल पर मंच का भी निर्माण करा दिया गया है। रविवार को घुड़सवारों ने जमकर अभ्यास किया। दौड़, नृत्य के अलावा और भी करतब दिखाने का रिहर्सल किया। चंबल सफारी के मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हार्स शो देखने के लिए जरार के लाज पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक ठहरे हुये हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत के एएमए सुरेश चन्द्र यादव ने शो स्थल की बैरीकेडिंग और मंच के काम का निरीक्षण किया।
-------
पशु चिकित्सा शिविर का कंट्रोल रूम खुला
बाह। प्रमुख पशु मेला बटेश्वर नाथ में पशु चिकित्सा का कंट्रोल रूम रविवार को खुल गया। इसके बंद होने की खबर अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रकाशित की थी। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा शिविर पहले से ही चल रहे हैं। कंट्रोल रूम की साफ-सफाई नहीं होने से डाक्टरों की टीम खुले में घूमने को मजबूर हो गई थी।
विज्ञापन
-------
इंद्रजीत बने मेला कोतवाल
बाह। मेला शुरू होने की पूर्व बेला पर एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने इंसपेक्टर इंद्रजीत सिंह को मेला कोतवाल नियुक्त किया है। मेला प्रभारी ने रविवार दोपहर बटेश्वर पहुंचकर कामकाज संभाला। शिव मंदिर शृंखला, हार्स शो स्थल का निरीक्षण कर पुलिस की ड्यूटी फाइनल कर दी लेकिन अभी कोतवाली से लेकर मेले में बनने वाली पुलिस चौकियों के लिए तंबू नहीं बन सके हैं। रविवार देरशाम तक इसका काम चलता रहा।
----
खरीदकर पानी पी रहे व्यापारी और दुकानदार
बाह। बटेश्वर मेले में पीने के पानी के लिए व्यापारी और दुकानदार परेशान हैं। उन्हें बटेश्वर गांव तक जाना पड़ रहा है। व्यापारी और दुकानदार एक बाल्टी पानी के लिए 5 रुपये कीमत चुका रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा पहली दफा हुआ है कि पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं, पानी का छिड़काव न होने से मेला क्षेत्र में धूल उड़ रही है। जलनिगम अपनी पाइप लाइन को ठीक करने में देरशाम तक जुटा हुआ था।