फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BTech student death Police registers murder case

बीटेक छात्र की मौत: पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, अब इन बिंदुओं पर शुरू हुई जांच

Mon, 20 Mar 2023 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 12:13 PM IST
सार

आगरा से लापता बीटेक छात्र की हत्या कर शव मथुरा में फेंका गया। घरवालों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि गर्दन की हड्डी टूटने से छात्र की मौत हुई है।

विज्ञापन
BTech student death Police registers murder case
छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में फर्रुखाबाद के बीटेक छात्र रमन यादव की मौत के मामले में थाना न्यू आगरा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह लापता हो गया था। उसका शव मथुरा में छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मिला था। परिजन ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होना आया है। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलू पर जांच कर रही है। परिजन बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


गांव मेरापुर, दहेलिया, फर्रुखाबाद निवासी रमन यादव (22) खंदारी कैंपस से बीटेक कर रहा था। वह तृतीय वर्ष का छात्र था। पिता अरविंद कुमार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। रमन बहन कल्पना के साथ मऊ रोड स्थित सूर्य लोक कालोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। उसके साथ दोस्त शिवा भी था। 15 मार्च को वो कमरे से निकला। उसने बहन और दोस्त को परीक्षा देने जाने के बारे में बताया। मोबाइल छोड़ गया। इसके बाद वापस नहीं आया। इस पर परिजन ने थाना न्यू आगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर भूखंड में छात्र का शव मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत गर्दन की हड्डी टूटने से होना आया है। हड्डी टूटने के बाद सांस नली में फंस गई थी। इससे उसका दम घुट गया। उसकी मौत हो गई। उसका शरीर भी नीला पड़ा हुआ है। इस पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान

 

पुलिस की जांच

- घटना वाले दिन छात्र परीक्षा देने जाने की कहकर निकला था। पहले 11 बजे परीक्षा बताई। बाद में दो बजे कहा था। अब पुलिस पता करेगी कि परीक्षा थी या नहीं।
- छात्र की पांच पेपर में बेक आने की जानकारी मिली है। इसकी भी जानकारी की जाएगी।
- छात्र के घर से सीधे हाईवे पर पहुंचा जा सकता है। मगर, वो अन्य रास्तों पर घूमकर गया था। इसके बाद हाईवे पर आया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला। ऐसा क्यों।
- वह आटो में बैठकर आईएसबीटी पहुंचा। अकेला ही जाता नजर आया है।
- घर पर मोबाइल छोड़कर गया था। ऐसा क्यों किया, उसका डाटा भी डिलीट कर दिया है।
- छात्र के दोस्त और शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी। परिजन से भी बात होगी।
- घर से निकलने से पहले उसने लैपटॉप पर गोवर्धन, वृंदावन की जानकारी ली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या तो नहीं

पुलिस का कहना है कि छात्र का शरीर नीला पड़ा हुआ था। इससे उसके विषाक्त पदार्थ सेवन की आशंका है। मगर, वो ऐसा क्यों करेगा। उसकी गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। यह गिरने से टूटी या फिर कुछ और कारण है। प्लाट में वो अकेला ही गया? घटनास्थल के आसपास के भी फुटेज मिले हैं। यह सब परिस्थिति आत्महत्या की तरफ इशारा कर रही है। मगर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

परिवार का हाल बेहाल

परिवार का हाल बेहाल है। जवान बेटे की मौत से परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उनका कहना है कि बेटे की हत्या की गई है। उसे कोई परेशानी नहीं थी। उसे बुलाया गया है। पुलिस जांच करे तो सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed