फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP met the victim's family in Mandanpur village

Agra News: गांव मंडनपुर में पीड़ित परिवार से मिले बसपाई

Wed, 20 Aug 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
BSP met the victim's family in Mandanpur village
ढोलना के गांव मंडनपुर में पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करता बसपा का प्रतिनि​धि मंडल ।
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव मंडनपुर में रक्षाबंधन पर्व पर दंगल देखने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 15 अगस्त को दलित पक्ष की ओर से आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। बुधवार को बसपा का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिला न्याय का भरोसा दिलाया। गांव गढ़ी पचगाई निवासी करन अपने पड़ोसी सतेंद्र के साथ 9 अगस्त को गांव मंडनपुर में दंगल देखने गए। करन का आरोप है कि कुश्ती को देखते समय गांव मंडनपुर निवासी इंद्रजीत, बालजीत, नारायण, चरन सिंह, नवीन, अभिषेक ने लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें जाति सूचक गालियां दी। बसपा के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पूजा अमरोही ने प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से वार्ता की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने सीओ से फोन पर वार्ता कर आरोपियों पर संवैधानिक तरीके से कार्रवाई की मांग की। मुख्य मंडल को-ऑर्डिनेटर अनिल बघेल कहा कि बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला तो बसपा कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मंडल प्रभारी राजू राम रतन ,मंडल प्रभारी रामदास सबिता, जिलाध्यक्ष बसपा रामवीर प्रधान, जिलाध्यक्ष एटा धर्मेंद्र सिंह सोनी, शमसाद अहमद,ललित कुमार गौतम,अरविंद कुमार जाटव, विजय सिंह ठेकेदार सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed