फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP Leader Satish Mishra targeted SP and BJP in Mainpuri Rally

मैनपुरी: सपा-भाजपा पर सतीश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा- बसपा ही प्रदेश में दे सकती है कानून का राज

Tue, 15 Feb 2022 04:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 04:13 PM IST
सार

मैनपुरीमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने मंगलवार को बसपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट मांगे। उन्होंने शहर के बीएन गार्डन में सभा को संबोधित करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
BSP Leader Satish Mishra targeted SP and BJP in Mainpuri Rally
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा ने मंगलवार को मैनपुरी में बसपा प्रत्याशी गौरवनंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बसपा ही प्रदेश में कानून का राज दे सकती है। सपा और भाजपा सरकारें प्रदेश में विकास नहीं करा सकी हैं। अपराधी दोनों सरकारों में खुलेआम घूमते रहे हैं। बसपा में समाज का हर वर्ग सुरक्षित रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा मिलकर वोटों का ध्रुवीकरण करते हैं। पांच साल में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं। एक जाति विशेष के लोगों के सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। किसानों को जीप से कुचलने का षड़यंत्र रचने वाले केंद्र सरकार के मंत्री को एसआईटी की जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी आज तक बर्खासत नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बसपा ही प्रदेश में सुशासन दे सकती है। 
विज्ञापन


जनसभा में पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। बहुजन समाज ने हमेशा प्रदेश की सरकार बदली है। प्रदेश में समाज का हर वर्ग परेशान है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। बसपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए सपा और भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। युवा बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौकरियां देने की बजाए छीनी हैं। मंच पर मैनपुरी से बसपा प्रत्याशी गौरव नंद मैनपुरी, किशनी से प्रभुदयाल, करहल से दीपक पेंटर करहल और भोगांव से प्रत्याशी अशोक चौहान भोगांव मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed