{"_id":"61052a87d19de77d4e0a172f","slug":"bsp-leader-satish-chandra-mishra-offered-prayers-at-banke-bihari-temple-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी के दर पर बसपा महासचिव: सतीश मिश्रा ने परिवार के साथ किए ठाकुरजी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी के दर पर बसपा महासचिव: सतीश मिश्रा ने परिवार के साथ किए ठाकुरजी के दर्शन
Sat, 31 Jul 2021 04:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:18 PM IST
सार
गोवर्धन में आयोजित बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने आए पार्टी महासचिव सतीश मिश्रा पहले वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में बसपा महासचिव सतीश मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश मिश्रा शनिवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए और मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह गोवर्धन में आयोजित बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शनिवार को मथुरा पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने सबसे पहले वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान सेवायत गोस्वामीजनों ने उन्हें भगवान का अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा पूरे उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कर रही हैं। जिस तरह से ब्राह्मण समाज आतंकित और प्रताड़ित है, इसके लिए उनके बीच जा कर उनकी बात सुन रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का मान, सम्मान छीन लिया गया है। उसको वापस दिलाने के लिए सम्मेलन कर रहे हैं। इसके बाद उनका काफिला गोवर्धन में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गया।