फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP leader Pooja Amrohi from Agra seat and Ramniwas from Fatehpur Sikri seat filed nomination

Election: आगरा सीट से बसपा की पूजा अमरोही... सीकरी से रामनिवास ने किया नामांकन, पांच लोगों ने खरीदे पर्चे

Wed, 17 Apr 2024 12:19 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 12:19 AM IST
सार

आगरा सीट से बसपा की पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी सीट से रामनिवास ने नामांकन दाखिल किया। कुल सात नामांकन हुए। जबकि पांच लोगों ने पर्चे खरीदे। 

विज्ञापन
BSP leader Pooja Amrohi from Agra seat and Ramniwas from Fatehpur Sikri seat filed nomination
आगरा सीट से पूजा अमरोही और सीकरी से रामनिवास शर्माा ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को आगरा लोकसभा सीट से बसपा से पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से रामनिवास शर्मा ने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा तीन निर्दलियों ने भी परचे दाखिल किए।

विज्ञापन


उपजिलानिर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि आगरा सुरक्षित सीट से तीन नामांकन फार्म और फतेहपुर सीकरी सीट से दो नामांकन पत्र खरीदे गए। इस तरह कुल पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, आगरा लोकसभा सीट से सबसे पहले बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही अपने चुनिंदा समर्थकों के साथ वाल्मीकि वाटिका पहुंचीं। यहां भगवान वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद अपने प्रस्तावक रविंद्र पारस और अन्य बसपा नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। इसके साथ ही फतेहपुर सीकरी के बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा ने भी नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन

आज नहीं होंगे नामांकन दाखिल

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 को रामनवमी के अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। 19 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। इसके बाद 20 अप्रैल तक जांच और 22 को नाम वापसी होगी। सात मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी खेरागढ़ में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, डीएम ने किया मुआयना

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के लिए नवीन मंडी स्थल, खेरागढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में फतेहपुर सीकरी की मतगणना के लिए विधानसभावार स्ट्रांग रूम, बेरीकेडिंग व्यवस्था, पोलिंग पार्टी रवाना स्थल, रवानगी और वापसी की कार्य योजना की जानकारी ली। 

डीएम ने मंडी परिसर की उचित साफ सफाई के लिए मंडी सचिव, संबंधित ईओ और एसडीएम खेरागढ़ को निर्देशित किया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने तथा नवीन मंडी की बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने रिजर्व पोलिंग पार्टी के ठहराव, एंट्री तथा एग्जिट प्वाइंट पर साइनेज बोर्ड लगाने, तथा संपूर्ण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहा। 

मंडी में भारी वाहन को आने जाने के लिए अलग से एक रास्ता बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सिटी अनूप कुमार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार, शुभांभी शुक्ला, एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed