फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP is a party working on the policy of Sarvajan Hitaya Sarvajan Sukhaya Shiv Kumar Shastri

Agra News: बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करने वाली पार्टी- शिव कुमार शास्त्री

Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
BSP is a party working on the policy of Sarvajan Hitaya Sarvajan Sukhaya  Shiv Kumar Shastri
कासगंज। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर बसपाईयों ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उनके जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान मुख्य जोन इंचार्ज अलीगढ़ मंडल शिव कुमार शास्त्री ने बसपा शासन की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि बसपा के शासन में हर वर्ग का कल्याण हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर कार्य करने वाली पार्टी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की यही विचारधारा है। उन्होंने, गरीब, किसान, बेरोजगार सभी के कल्याण की योजनाएं दीं। बसपा नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ ने कहा कि आज भी लोग बसपा के शासन को याद करते हैं। मंडल प्रभारी राजकुमार जाटव ने कहा कि पूरे मंडल में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डीपी राना ने कहा कि जिले में पार्टी से सक्रिय कार्यकर्ताओं को निरंतर जोड़ा जा रहा है। इस दौरान कमलकुमार बौद्ध, प्रेमपाल सिंह, शैतान सिंह भारती, अनिल बघेल, हुंडी लाल बघेल ने भी कार्यक्रम में पार्टी की मजबूती का आह्वान किया। इस मौके पर भीमसेन जाटव, प्रेम कुमार लोधी, अमरनाथ, राजेंद्र गौतम, शैलेश गौतम, शमशाद अहमद, इशरार अहमद, ललित कुमार, सोनू भारती, शीलप्रिय विद्यार्थी, शिवदयाल टॉपशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा। समाजसेवी सभासद अजय पाल के आवास पर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें बसपा की नीतियों की जानकारी दी गई। बसपाइयों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। सभासद अजयपाल सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सभी वर्गों के हितों को देखकर बसपा की नीतियां बनाईं। इस मौके पर बबलू सागर, अहिवरन सिंह, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश, मुनेंद्र सिंह, राधे श्याम, सतेंद्र सिंह साहू, प्यारे लाल, बांकेलाल, राम नरेश, रछपाल, ओइम प्रकाश, रमेश चंद, रामदास, डब्लू, मुन्ना मिस्त्री, दुर्ग पाल, दाताराम, मुरलीधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed