{"_id":"63694d134be5b57d2568870c","slug":"bsp-focusing-on-nikay-election-mainpuri-news-agr552737212","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव नहीं निकाय चुनाव पर ही दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव नहीं निकाय चुनाव पर ही दें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव में बसपा मैदान से बाहर रहने का मन बना रही है। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बनाने को कहा गया है। बसपा सुप्रीमो ने जिलाध्यक्ष के साथ निकाय चुनाव पर चर्चा करके उपचुनाव के बारे में साफ नहीं किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य को बुलाया। आगरा जोन के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल जाटव की मौजूदगी में निकाय चुनाव पर चर्चा की। दो घंटे तक हुई चर्चा में जिले के राजनीतिक समीकरणों पर मंथन हुआ। बसपा सुप्रीमो ने साफ कहा कि निकाय चुनाव पर ध्यान दिया जाए। स्वच्छ छवि के लोगों को उम्मीदवार बनाया जाए। हर सीट पर उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाए। पार्टी पदाधिकारी रणनीति बनाकर काम करें।
बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चर्चा के दौरान निकाय चुनाव पर ही जोर दिया है। लोकसभा उपचुनाव पर कोई चर्चा ही नहीं की है। इतना जरूर कहा है कि अगर कुछ होगा तो समय से सूचना दे दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो बसपा मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मैदान से बाहर रहने का मन बना चुकी है। इसके संकेत सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष और आगरा जोन के मुख्य सेक्टर प्रभारी के साथ हुई चर्चा में मिले हैं। लोकसभा उपचुनाव को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं।