{"_id":"5d14f60c8ebc3e3ce21dd752","slug":"bsp-expelled-former-mla-shri-bhagwan-sharma-form-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने गुड्डू पंडित को पार्टी से बाहर निकाला, लोकसभा चुनाव में लगे थे यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने गुड्डू पंडित को पार्टी से बाहर निकाला, लोकसभा चुनाव में लगे थे यह आरोप
Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गुड्डू पंडित
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार, अनुशासनहीनता के कारण लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गड्डू पंडित को निष्कासित कर दिया।
उनके साथ नोएडा के शिकारपुर से पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को भी पार्टी से बाहर निकाला गया है। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष आनंद ने बताया कि फतेहपुर सीकरी सीट से बसपा प्रत्याशी रहे गुड्डू पंडित को पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर बाहर निकाला गया है।
गुड्डू पंडित पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप है। उन्होंने बसपा के कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान ही अभद्रता की। उन्हें पूर्व में भी पार्टी से बाहर निकाला जा चुका था।

Trending Videos
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन से पूर्व की गलतियों की माफी मांगने के कारण लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल किया गया था। चुनाव के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायतों के कारण अब गुड्डू पंडित को फिर से पार्टी से निकाला गया है।