फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP councillors protest against e-tender scam

Agra News: ई-टेंडर घोटाले के विरोध में बसपा पार्षदों का प्रदर्शन

Thu, 22 Oct 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
BSP councillors protest against e-tender scam
ई टेंडर घोटाले के विरोध में महापौर की कुर्सी को ज्ञापन दिखाते बसपा पार्षद स्त्रोत दल - फोटो : Archive
आगरा। नगर निगम में हुए ई-टेंडर घोटाले को लेकर बसपा पार्षद दल ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नगर निगम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। महापौर के मौजूद न होने पर पार्षदों ने उनकी खाली कुर्सी को ज्ञापन दिखाया और कार्यालय के दरवाजे पर चस्पा कर दिया। आरोप लगाया कि महापौर दोषियों को बचा रही हैं।
विज्ञापन

बसपा पार्षद दल के नेता कप्तान सिंह के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने बताया कि दो दिन पहले समय लेने के बावजूद महापौर कार्यालय नहीं पहुंचीं और न ही फोन का कोई जवाब दिया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि महापौर ई-टेंडर घोटाले के दोषियों को संरक्षण दे रही हैं और मामले की निष्पक्ष जांच से बच रही हैं।
विज्ञापन


पार्षद दल ने मांग करते हुए कहा कि महापौर तुरंत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की एसआईटी जांच कराने की सिफारिश करें। नगर आयुक्त को दोषियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दें। बसपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे। प्रदर्शन में पार्षद मो. सुहेल कुरैशी, बदरुद्दीन, रेखा भास्कर, डॉ. गंगाराम, राजीव पटेल, पिंकी सोनी, मंजू देवी और अरविंद मथुरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed