फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSP candidate Rajvir Singh from Fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019

बसपा सुप्रीमो ने दिल्ली के राजवीर को सीकरी से उतारा, नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया 'पैराशूट प्रत्याशी'

Mon, 18 Mar 2019 08:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Mar 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
BSP candidate Rajvir Singh from Fatehpur Sikri in lok sabha elections 2019
सीकरी लोकसभा प्रभारी के तौर पर राजवीर सिंह के नाम का एलान - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने एक फैसले से आगरा के बसपाइयों को चौंका दिया है। पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय के फतेहपुर सीकरी का मैदान छोड़ने के आठ दिन बाद बसपा ने दिल्ली के राजवीर सिंह को लोकसभा प्रभारी बनाने का एलान कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ हुई बैठक के बाद दिल्ली के मार्बल आयातक राजवीर सिंह के नाम पर सहमति बनी। आगरा में पार्टी के कालिंदी विहार स्थित मंडल कार्यालय पर जब उनके नाम का एलान किया गया तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बाह के कार्यकर्ता के विरोध पर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई तो हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने राजवीर को ‘पैराशूट प्रत्याशी’बताकर विरोध किया।
विज्ञापन


आठ दिन की उठापटक के बाद फतेहपुर सीकरी का लोकसभा प्रभारी सामने आया तो बड़ा, छोटा, हर कार्यकर्ता भौंचक्का रह गया। आठ दिन तक पार्टी में जिन नामों की चर्चा हो रही थी, उनमें से कोई नाम घोषित नहीं हुआ। दोपहर में जब लखनऊ में पार्टी सुप्रीमो की बैठक के बाद नाम सोशल मीडिया पर चला तो पार्टी के ही नेताओं को राजवीर सिंह के बारे में एक-दूसरे से पूछना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

शाम को मंडल कार्यालय पर सेक्टर प्रभारी सुनील कुमार चित्तौड़, पूर्व सांसद मुनकाद अली ने फतेहपुर सीकरी के कार्यकर्ताओं के सामने राजवीर सिंह को लोकसभा प्रभारी बनाने का एलान किया तो उसी समय हंगामा शुरू हो गया। हाथापाई की नौबत आ गई। 

बाह के विधानसभा संयोजक हाकिम सिंह ने पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी तो बसपाइयों ने उन्हें हाथापाई और धक्कामुक्की कर बाहर निकाल दिया। हाकिम सिंह ने कहा कि स्थानीय नेता की जगह पैराशूट से प्रत्याशी भेजा गया है। कार्यकर्ता क्या, पदाधिकारी ही राजवीर सिंह से परिचित नहीं है। ऐसे में चुनाव कैसे लड़ेंगे।

पहले धर्मपाल, फिर बघेल का चला था नाम

बसपा में सीमा उपाध्याय के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और मेयर प्रत्याशी रहे दिगंबर सिंह धाकरे का नाम चल रहा था। बाद में भगत सिंह बघेल भी चर्चाओं में आए, लेकिन सोमवार दोपहर राजवीर सिंह का नाम आने पर पार्टी नेता ही उनकी जानकारी करते नजर आए। सबसे पहले तो स्थानीय पदाधिकारी ही उनके नाम पर चौंक गए।

सीकरी के लोकसभा प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा, 'मैं 2003 से बसपा में सक्रिय हूं। बेशक किसी पद पर नहीं रहा, लेकिन कार्यकर्ता की तरह हर राज्य में चुनाव में सहयोग किया है। मैं पैराशूट प्रत्याशी नहीं हूं। दो दिन पहले मुझे तैयारी के लिए बताया गया था। मेरे साथ बसपा कार्यकर्ता चुनाव में पूरी ताकत से जुटेंगे।'

आगरा, अलीगढ़, बरेली के बसपा सेक्टर प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि राजवीर सिंह को पार्टी नेतृत्व ने प्रभारी बनाया है। हम सभी मिलकर उनके साथ बसपा को जीत दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। जो विरोध कर रहे हैं, वह विरोधी दलों के लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed