{"_id":"6455c63231bae62b76002b4b","slug":"bsp-candidate-and-son-got-fake-aadhaar-cards-made-of-people-in-civic-body-elections-in-agra-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav: बसपा प्रत्याशी और बेटे ने बनवाए लोगों के फर्जी आधार कार्ड, दोस्त की दुकान का लिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav: बसपा प्रत्याशी और बेटे ने बनवाए लोगों के फर्जी आधार कार्ड, दोस्त की दुकान का लिया सहारा
Sat, 06 May 2023 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 06 May 2023 08:45 AM IST
सार
UP Nikay Chunav: आगरा में बसपा प्रत्याशी और बेटे ने लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए। इस काम के लिए उसने दोस्त की दुकान का सहारा लिया।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में दो लोगों को पकड़ा था। मुकदमे में वार्ड 74 की बसपा प्रत्याशी और उनके बेटे को भी आरोपी बनाया गया है। साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तीन मई को पुलिस ने सिकंदरा के बाईंपुर में एक मकान में दबिश दी थी। दो लोगों को पकड़ा था। इनमें ईश्वर चंद्र यादव उर्फ ईशू और मयंक गोला थे। उनके पास से 25 फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन और दो मोबाइल बरामद किए थे। मामले में चौकी प्रभारी रुनकता कुंवरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मई को पुलिस ने सिकंदरा के बाईंपुर में एक मकान में दबिश दी थी। दो लोगों को पकड़ा था। इनमें ईश्वर चंद्र यादव उर्फ ईशू और मयंक गोला थे। उनके पास से 25 फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक लेमिनेशन मशीन और दो मोबाइल बरामद किए थे। मामले में चौकी प्रभारी रुनकता कुंवरपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम थे, लेकिन आधार कार्ड में दूसरा पता था
थाना निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह रवि सिकरवार के दोस्त है। रवि की मां गौरा देवी वार्ड 74 से बसपा की पार्षद प्रत्याशी हैं। दोनों पकड़े गए आरोपियों ने कहा कि रवि उनके पास आया था। उसने कहा कि मतदाता सूची में उनके लोगों के नाम हैं। मगर, आधार कार्ड दूसरे पते का है।
विज्ञापन