फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsf, solder, kasganj

परिजनों को बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर आने का इंतजार

Sat, 28 Dec 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bsf, solder, kasganj
कासगंज। बीएसएफ जवान रामसेवक का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फाजिल्का सेक्टर में तैनात जिले के गांव कल्यानपुर निवासी जवान की मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सगे-संबंधियों और परिजनों को जवान के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार है।
विज्ञापन

181 बटालियन में तैनात जवान रामसेवक पुत्र राधेश्याम पचौरी की मौत हो गई। जवान की मौत ड्यूटी के दौरान करंट लगने से हुई। शुक्रवार को जवान की मृत्यु हो जाने के बाद शनिवार को परिजन दिनभर शोकाकुल रहे और शव आने का इंतजार करते रहे। सूचना पाकर उनके सगे-संबंधी घर पहुंच रहे है। जवान रामसेवक के दो पुत्री और एक पुत्र है। रामसेवक बीएसएफ में वर्ष 1986 में पंजाब की 181 बटालियन में भर्ती हुए थे। परिवार के अलावा गांव कल्यानपुर में भी शोक की लहर है। जवान की पत्नी और बच्चों को सांत्वना देने के लिए दिनभर लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

आगरा में करा रहे थे बच्चों की पढ़ाई
रामसेवक अपने बच्चों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए उन्हें आगरा में शिक्षा दिला रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी निशा आगरा में एमसीए कर रही है। बेटा राहुल बीएससी का छात्र है। सबसे छोटी बेटी हिमांशी कक्षा 9 की छात्रा है। पत्नी आगरा में रहकर ही बच्चों की देखभाल करती हैं। रामसेवक की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed