फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSc Agriculture Students Protest Over Result Errors at Agra University

आगरा विवि का गजब हाल: पहले दिखाया अनुपस्थित, अब सुधार में कर दिया फेल; छात्रों ने उठाए ये सवाल

Thu, 24 Sep 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
BSc Agriculture Students Protest Over Result Errors at Agra University
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में गड़बड़ियां विद्यार्थियों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों का आरोप है कि पहले रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया और सुधार के लिए आवेदन करने पर उन्हें फेल कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को नारायण कॉलेज, शिकोहाबाद के विद्यार्थी एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अकुंश गौतम के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया। दोपहर से धरना देने के बाद भी कई घंटे तक कुलपति कार्यालय में नहीं पहुंचीं तो नाराज विद्यार्थियों ने परिसर में कुलपति लापता हैं, लिखे पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन




केस-1
बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग विद्यार्थी ने बताया कि 27 अप्रैल को जारी रिजल्ट में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया। इसके बाद रिजल्ट सुधार के लिए आवेदन किया। 30 अप्रैल को रिजल्ट अपडेट हुआ तो स्टैटिस्टिकल मेथड में 13 और सॉलिड एंड वाटर कंजर्वेशन इंजीनियरिंग में 15 अंक दिए गए। इससे वह दोनों विषय में फेल हो गए। वहीं, फार्म मशीनरी एंड पावर में पहले 23 अंक थे लेकिन अपडेट में 15 कर उसमें भी फेल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2
छात्र अरुण कुमार ने बताया कि तीसरे सेमेस्टर के रिजल्ट में उसे भी स्टैटिस्टिकल मेथड और सॉलिड एंड वाटर कंजर्वेशन इंजीनियरिंग में अनुपस्थित दिखाया गया। सुधार के लिए आवेदन करने के बाद स्टैटिस्टिकल मेथड में 12 और सॉलिड एंड वाटर कंजर्वेशन इंजीनियरिंग में 15 अंक अपडेट किए गए। वहीं, फार्म मशीनरी एंड पावर में पहले 20 अंक थे, जिन्हें घटाकर 18 कर दिया गया। रिजल्ट सही नहीं होने से उनकी अगली कक्षा में प्रवेश और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।



परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि तत्काल कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी प्रस्तुत प्रार्थनापत्रों का परीक्षण कर तथ्यात्मक रिपोर्ट जल्द पेश करेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed