फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bsa meeting

बीएसए ने बैठक कर खंड शिक्षाधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bsa meeting
मैनपुरी। प्रेरणा एप और अन्य शैक्षिक गतिविधियों के समय से संचालन के लिए शुक्रवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह सभी कार्यक्रम को समय से पूरा कराने का कार्य करें।
विज्ञापन

सप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारियों से स्वेटर वितरण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत चल रहे 14 बिंदुओं और प्रेरणा एप और प्रेरणा लक्ष्य के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शासन से जो भी जानकारी मांगी जा रही हैं उन्हें समय से पूरा कराएं। डीसी एमडीएम की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारियों को बीएसए ने निर्देश दिए कि भवन को लेकर जो भी जानकारी मांगी जा रही है उसे समय से उपलब्ध कराएं। बीएसए ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित विद्यालयों का भ्रमण कर छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा दिलाने का काम करें। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, रामशंकर कुरील, सुमित वर्मा, मनींद्र सिंह, डीसी निर्माण सुशील कुमार, एसके यादव, रणधीर बहादुर, प्रदीप चौहान, अनुभव सिंह, कमल बाबू, राघवेंद्र दुबे, रावेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed