{"_id":"5f6a30708ebc3e394d38214b","slug":"bsa-kasganj-e-pathshala-e-pathshala-kaganj-kasganj-news-agr4604359151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों को दिए ई पाठशाला संचालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों को दिए ई पाठशाला संचालन के निर्देश
विज्ञापन
कासगंज। मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। ई-पाठशाला का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। बीएसए के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने जिलेभर के संकुल शिक्षकों को वेबिनार के माध्यम से ई-पाठशाला संचालन के निर्देश दिए। उन्हें बताया कि अभिभावकों को किस तरह स्कूल बुलाकर विद्यार्थियों की पढ़ाई व्यवस्थित करनी है।
कोरोना काल में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल भेजा जा रहा है। बच्चों को प्रतिदिन ऑनलाइन शिक्षा दिलाई जा रही है, लेकिन ग्रामीण परिवेश के तमाम बच्चे ऐसे हैं जो ऑनलाइन शिक्षा से नहीं जुड़ पाए हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन शिक्षा से न जुड़ पाने वाले बच्चों के लिए नई कार्ययोजना बनाई है। मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावकों को स्कूलों में बुलाया जाएगा।
कासगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा ने न्याय पंचायत मोहिनी मामुरगंज के शिक्षकों को ऑनलाइन दिशा निर्देश दिए हैं। बताया कि ई-पाठशाला व्यवस्थित रूप से संचालित की जानी है। गंजडुंडवारा में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल व डायट के प्रशिक्षक जगमोहन सिंह ने संकुल शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने आवंटित विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के मोबाइल नंबर सहित एक पंजिका बनाएं।
विज्ञापन
कम से कम दस अभिभावकों को बुलाकर उन्हें ई-कंटेंट से संबंधित वार्ता करें। एआरपी रविंद्र कुमार ने लीड एलोंग एप, गणित में आकलन प्रशिक्षण और राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश दिए। एआरपी राकेश कुमार, पुष्पेंद्र कुशवाह, सुरेश चंद्र ने भी विचार रखे।
मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिक्षक ई-पाठशाला के तहत अभिभावकों को ई- कंटेंट बता रहे हैं। - अंजली अग्रवाल, बीएसए।