फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA did inspection action taken against unrecognized schools teachers' salary stopped

UP: बीएसए ने किया निरीक्षण...बिना मान्यता स्कूलों पर कार्रवाई, शिक्षकों का रोका वेतन

Wed, 23 Jul 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

बीएसए के औचक निरीक्षण में स्कूलों की पोल खुल गई। चार शिक्षक स्कूल में मिले ही नहीं। इनका वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
BSA did inspection action taken against unrecognized schools teachers' salary stopped
बीएसए आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के प्राथमिक और निजी विद्यालयों में सोमवार को बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बांस रिसाल में केवल शिक्षामित्र यशोदा मिलीं। जबकि प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी, रजनी सिकरवार व ललितेश बिना सूचना के अनुपस्थित थीं। तीनों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया। वहीं, प्रा.वि. बांस गड़रिया में संजय कुमार सिंह गैरहाजिर मिले, उन्हें बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर वेतन अवरुद्ध किया गया। प्रधानाध्यापक प्रवेशकांत शर्मा को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस दिया गया। गढ़ी राठौर स्कूल में स्टाफ तो मौजूद मिला, लेकिन मिड-डे मील के बर्तन मौके पर नहीं दिखे और परिसर गंदा मिला। स्टाफ को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


मान्यता एक स्कूल की, भवन में चल रहे थे दो स्कूल
रामबाग के काइस्ट कान्वेंट स्कूल में मान्यता के बिना 1 से 8 तक की कक्षाएं चलाई जा रही थीं। दूसरे स्कूल की मान्यता का इस्तेमाल किया जा रहा था। स्कूल तुरंत बंद करवाया गया। प्रबंधक को नोटिस दिया गया। हैरीटेज पब्लिक स्कूल दो भवनों में संचालित मिला, जबकि मान्यता एक की ही थी। स्कूल को नियमानुसार संचालन के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से पूछे सवाल, नहीं मिले जवाब
गढ़ी राठौर में निरीक्षण के दौरान बीएस ने बच्चों से सिलेबस के आधार पर सवाल भी पूछे। पर उन सभी का जवाब बच्चों ने गलत दिया। ऐसे में शिक्षा स्तर पर भी सवाल खड़ा होता दिख रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed