{"_id":"5b07ebc44f1c1bf86e8b48a3","slug":"brutally-murdered-young-man-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक का बेरहमी से कत्ल, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का बेरहमी से कत्ल, शव देखकर कांप गई लोगों की रूह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 26 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव ओछा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांव दूल्हापुर के पास खेत में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई।
युवक की गोली मारकर हत्या की गई। पहचान मिटाने के लिए हत्यारों ने उसका चेहरा भी जला दिया। इतना ही नहीं उसके पैर में बेल्ट बांधकर काफी दूर तक घसीटा गया।
ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

गांव दूल्हापुर निवासी रामसेवक के खेत के पास से शुक्रवार सुबह 11 बजे जब कुछ ग्रामीण गुजरे तो एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ पहुंची।
दाईं कनपटी पर गोली मारकर युवक की हत्या की गई। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाया गया। मृतक लाल रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहने हुए है। उसके गले में अंगौछा और पैर में बेल्ट बंधी हुई थी।
कुछ देर बाद सीओ भोगांव प्रयांक जैन भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों से पुलिस ने मृतक की शिनाख्त किए जाने की बात कही लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी शव गृह में रखवाया है।

जेब में मिली मोबाइल नंबर लिखी पर्ची
तलाशी के दौरान मृतक की जेब में मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची मिली। पुलिस ने जब उक्त नंबर पर कॉल की तो एटा जिले के गांव सकतपुर निवासी प्रेमपाल ने फोन उठाया। पेशे से मैकेनिक प्रेमपाल को पुलिस ने घटनास्थल पर बुलाया लेकिन उसने भी शव को पहचानने से मना कर दिया।
घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर एटा जिले की सीमा में एक चश्मा खून से सना हुआ मिला। गांव दूल्हापुर मैनपुरी और एटा के बार्डर का गांव है। पुलिस मान रही है हत्या जनपद एटा सीमा में की गई और शव को थाना औंछा क्षेत्र में फेंक दिया गया।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि शव की पहचान न होने की दशा में उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश में आसपास के जिले की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।