फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality: Forced in name of husband then Naushad misdeed

UP: पति के खातिर सब सहती रही...नौशाद निकला दरिंदा, जिस्म से किया ऐसा खिलवाड़; जीते जी मर गई वो

Fri, 13 Jun 2025 04:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

आगरा में नाम बदलकर नौशाद ने शादीशुदा महिला से दोस्ती की। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसकी आबरू लूटता रहा। आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, तब उसकी हकीकत सामने आई। 
 

विज्ञापन
Brutality: Forced in name of husband then Naushad misdeed
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक विशेष समुदाय के युवक ने नरेश नाम बताकर दोस्ती की। पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में ब्लैकमेल कर बेटी को पकड़ लिया। विरोध पर पिटाई करके धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। तब पता चला कि आरोपी का असली नाम नौशाद है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  चांदी कारखाना हादसा: एक फीट की सीढ़ियां, 10 फीट की दुकान...दो फ्लोर पर सात सिलिंडर; मंजर देख रोंगटे खड़े हो गए
विज्ञापन



 
Trending Videos

महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में घर के पास रहने वाले एक युवक ने अपना नाम नरेश बताया। दोस्ती कर अश्लील हरकतें करने लगा। बातों में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। तब 2 नवंबर 2023 को एत्माद्दौला थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 15 मई को पति को जान से मारने की धमकी देकर एक निजी होटल में ले गया। वहां दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिए। ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन एक मौलवी के पास लेकर गया।

ये भी पढ़ें -  UP: तेज धमाका...दुकानों और शोरूमों के टूट गए शीशे, आग में जलते लोग, दो की मौत; खौफनाक दृश्य का CCTV वायरल


 
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। तब पता चला कि आरोपी का असली नाम नौशाद है। वह वहां से भागकर घर पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी भी आ गया। बेटी को पकड़ लिया। शोर मचाने पर भाग गया। एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   आगरा चांदी कारखाना आग: 25 साल पहले महाराष्ट्र से आए थे सुनील, जो व्यापार जमाया...वो ही बन गया मौत की वजह


 
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड, विरोध पर पिटाई
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में छुट्टी पर घर आई एक युवती से पड़ोसी ने पीछा कर छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने परिजन के साथ आकर पिटाई कर दी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में नौकरी करती हैं। 10 दिन पहले ही घर आई थीं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वह निजी काम से से जा रही थीं। घर के पास रहने वाले आरोपी पवन ने रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed