{"_id":"69fe2d280018b2eee0022cb0","slug":"brothers-fight-over-property-five-people-including-women-injured-agra-news-c-421-1-sagr1008-7568-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संपत्ति के लिए भाइयों में मारपीट, महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संपत्ति के लिए भाइयों में मारपीट, महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव छतरियापुरा में पारिवारिक संपत्ति के विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को आगरा रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गांव छतरियापुरा निवासी ग्याप्रसाद और हीरालाल सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पारिवारिक संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। मारपीट में ग्याप्रसाद, उनकी पत्नी उषा देवी, वीरेंद्र पुत्र हीरालाल, गोविंदी पत्नी हीरालाल तथा निहाल देवी पत्नी भीमसेन घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि सगे भाइयों में पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का मेडिकल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।