फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brothers died as car down in drainage in mathura

नाले में गिरी कार, ससुराल जा रहे दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Thu, 04 Apr 2019 07:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Apr 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
brothers died as car down in drainage in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरसाना के कोसी-नंदगांव रोड पर नंदगांव रजबहा के पास वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित हुई एक कार नाले में गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई। कार नाले में छह फीट पानी में डूब गई। दोनों कोसीकलां की मीणा कालोनी स्थित ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने कार को क्रेन की सहायता से नाले से बाहर निकलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर मिले कार्ड में उनकी पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना भेजी।
विज्ञापन


राजस्थान के अलवर निवासी वेदप्रकाश मीणा (32) पुत्र बाबूलाल अपने फुफेरे भाई मुकेश (27) पुत्र रामअवतार निवासी रुपवास अलवर के साथ बुधवार को कार से कोसीकलां की मीणा कालोनी स्थित ससुराल जा रहे थे। रात को करीब 10:15 बजे किसी वाहन को ओवरटेक करने में उनकी कार अनियंत्रित होकर रजबहा के पास नाले में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कार छह फीट पानी में डूब गई थी। इससे दोनों बाहर नहीं निकल सके। गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा तो बरसाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन से कार को निकलवाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतकों के पास से मिले पहचान पत्रों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी ने बताया कि वाहन को ओवरटेक
करने में अनियंत्रित हुई कार नाले में गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed