फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother killed married sister before rakshabandhan

दो दिन बाद राखी बांधने वाली थी बहन, भाई ने पीट पीटकर मार डाला

Sat, 25 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Aug 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
brother killed married sister before rakshabandhan
प्रतीकात्मक तस्वीर

मथुरा में रक्षाबंधन से पहले एक भाई ने बहन की हत्या कर दी। बहन साले-बहनोई के झगड़े में बचाने आई, लेकिन भाई लाठियां बरसाता रहा। गंभीर चोट आने से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में मृतका का पति और उसके दो बेटे भी घायल हो गए। यह परिवार मथुरा-आगरा मार्ग पर झोपड़ी डालकर रहता है।
विज्ञापन


थाना जमुनापार के अजय नगर के पास सड़क किनारे झोपड़ी डालकर राजकुमार अपने परिवार के साथ रह रहा है। राजकुमार का साला लाखन पुत्र शंभू भी बहनोई के साथ ही बराबर में झोपड़ी डालकर रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के घर पर बोला हमला

शुक्रवार को लाखन अपने भाई पवन और चार अन्य को साथ लेकर बहनोई की झोपड़ी पर पहुंचा और बहनोई पर हमला बोल दिया। पति पर हमला देख कमलेश बचाव को आई। लाखन फिर भी लाठी चलाता रहा। बहन के भी कई लाठियां लगीं।

कमर में डंडे लगने से वो जमीन पर गिर पड़ी और कुछ देर बाद मौत हो गई। हमले में राजकुमार, उसके बेटे गुलवीर और दीपक सिर में चोट लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस को देख हमलावर भाग गए। 

पुलिस ने राजकुमार और उसके दो बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राजकुमार की तहरीर पर लाखन और पवन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा थाना जमुनापार में दर्ज कर लिया गया है। 

कार्यवाहक थाना प्रभारी अनुराग दीक्षित ने बताया कि लाखन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पवन फरार है। शराब के नशे में यह झगड़ा हुआ है। आरोपी अपने बहनोई से झोपड़ी खाली कराना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed