फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   brother kidnapped his sister before rakshabandhan in etah

रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने किया बहन का अपहरण, वारदात के पीछे की वजह चौंकाने वाली

Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Aug 2020 05:54 PM IST
सार

  • पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • भाई ने हत्या के इरादे से किया था बहन का अपहरण

विज्ञापन
brother kidnapped his sister before rakshabandhan in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : A

विस्तार

एटा जिले में प्रेम विवाह करने पर बहन की हत्या करने के इरादे से भाई ने उसको अगवा कर लिया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब बहन रविवार शाम को अपने ससुर के साथ जा रही थी। उन्होंने आरोपियों को पहचान लिया और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सई के पास वीरवती पत्नी सचिन का रविवार शाम को कार सवारों ने उस वक्त अपहरण कर लिया, जब वो अपने ससुर अतिराज निवासी गांव रैद थाना जैथरा के साथ बाइक से फिरोजाबाद जिले के गांव नगला कोठी जा रही थी। 
विज्ञापन



बाइक पर बहनोई विजयपाल सिंह निवासी भरतौली भी साथ थे। रास्ते में एटा-शिकोहाबाद रोड पर ग्राम मिर्जापुर सई के पास बाइक पंचर हो गई। तभी वहां कार आकर रुकी। कार सवार वीरवती का अपहरण कर ले गए। विजयपाल सिंह ने बंटू, करन सिंह, रामदूत, रामसरन, रघुनंदन और अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने सचिन से किया था प्रेम विवाह

वीरवती ने सचिन के साथ प्रेम विवाह किया है। इसके बाद दोनों नोएडा चले गए, वहां से शुक्रवार को ही लौटे। वीरवती के पिता सत्यराम ने सचिन के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने कोर्ट में सचिन के पक्ष में बयान दिए तो बालिग होने के चलते मर्जी से जाने की अदालत ने अनुमति दे दी । तभी से युवती पति सचिन के घर रह रही थी।

भाई ने कबूला हत्या करने का था इरादा

युवती के भाई करन सिंह पुत्र सत्यराम निवासी खिरिया थाना जैथरा ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि उसने बहन का अपहरण हत्या करने के इरादे से किया था। प्रेम विवाह करने से बहन ने बदनामी कराई थी, इसलिए हत्या करना चाहते थे।
 

भाई सहित इन छह को किया गया गिरफ्तार

 

पुलिस को सूचना मिली कि युवती को हत्या करने के इरादे से ले जाया जा रहा है। तभी चपरई मोड़ तिराहा के पास से पुलिस ने बंटू पुत्र दुर्विजय, करन सिंह पुत्र सत्यराम, रामदूत पुत्र राजाराम, रामसरन पुत्र राजाराम निवासीगण खिरिया थाना जैथरा, रघुनंदन रविन्द्र पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला लीलाधर को ईको कार सहित गिरफ्तार कर युवती को सकुशल मुक्त करा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed