{"_id":"64aa91d3725eed042708c2d4","slug":"brother-in-law-who-went-to-save-sister-in-law-was-attacked-with-a-bar-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-749-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साली को बचाने गए बहनोई पर सरिये से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साली को बचाने गए बहनोई पर सरिये से हमला
Sun, 09 Jul 2023 04:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Jul 2023 04:24 PM IST
विज्ञापन
साली को बचाने गए बहनोई पर सरिये से हमला
पत्नी हुई घायल, गांव लाखनमऊ में हुई घटना, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ में पड़ोस में रहने वाली साली को बचाने के लिए गए बहनोई पर आरोपियों ने सरिये से हमला कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी की भी लाठी-डंडे से पिटाई की गई। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बरनाहल क्षेत्र के गांव लाखनमऊ निवासी विकास बाबू सात जुलाई को घर पर था। तभी पड़ोस में रह रही साली पूजा की चीखने की आवाज सुनाई दी। इस पर विकास तुरंत ही साली के घर जा पहुंचा। वहां देखा कि गांव निवासी नेकसे लाल, दिलीप कुमार, मीना देवी और सोनी देवी पूजा को पीट रहे थे। विकास ने जब उन्हें रोका तो आरोपियों ने उसे सरिया और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच पत्नी बचाने के लिए आई तो आरोपियों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।