फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother-in-law turned into a beast Disgusting act of sister-in-law

देवर बना हैवान: भाभी संग की घिनौनी करतूत, पति से शिकायत की तो...दरिंदगी की हदें की पार

Sat, 16 Dec 2023 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 09:53 AM IST
सार

देवर ने भाभी संग गंदा काम किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पति से की तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया। इसके बाद देवर शराब पीकर आया और दरिंदगी की हदें पार कर दीं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Brother-in-law turned into a beast Disgusting act of sister-in-law
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र की महिला के साथ देवर ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। विरोध पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उससे दोबारा दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की। मामले में शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद थाना कमला नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि शादी को 14 साल हो गए हैं। पति सहित ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करते हैं। देवर भी बुरी नजर रखता था। पति के काम से जाने पर अश्लील हरकत करता था। 11 नवंबर को देवर ने शराब पीकर मारपीट की। इसके बाद दुष्कर्म किया। पति को बताया लेकिन उसने कुछ नहीं किया। 1 दिसंबर को देवर ने दोबारा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामले में दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आरोपी देवर को शुक्रवार को वाटरवर्क्स से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया। वहीं दहेज मांगने के आरोप की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed