फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother in law raped minor sister in law

Agra News: नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म

Thu, 12 Dec 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Dec 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Brother in law raped minor sister in law
- पत्नी ने कोतवाली में दी तहरीर, आरोपी घर छोड़कर भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक पर अपनी नाबालिग साली का दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बहन के लिए इंसाफ की मांग की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि 9 दिसंबर को पति ने उसकी पिटाई की। इसकी शिकायत माता-पिता से की थी। अगले दिन माता-पिता उसे लेने के लिए ससुराल आए थे। तब पति ने उसे जाने नहीं दिया और माता-पिता को भी घर पर ही रोक लिया। बुधवार की सुबह पति उसके मायके गया और वहां से 17 वर्षीय बहन को अपने साथ ले आया। बहन को कुरावली रोड पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बहन को करहल चौराहे के पास छोड़ गया। घटना के बाद से आरोपी घर से गायब है। बहन ने घर आकर पूरी वारदात की जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को भी तलाशा जा रहा है।
- राहुल मिठास, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed