फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brother and others sentenced to 20 years in prison for sexually assaulting sister

Agra News: 200 करोड़ खर्च कर बनाया जा रहा शिवाजी म्यूजियम

Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Brother and others sentenced to 20 years in prison for sexually assaulting sister
आगरा। छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर ताजमहल से 1300 मीटर दूर ईस्ट गेट रोड पर बन रहे शिवाजी संग्रहालय के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके निर्माण का जिम्मा टाटा कंपनी के पास है। माना जा रहा है कि नए साल पर यह म्यूजियम बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


मुगलों ने 1666 में शिवाजी महाराज को औरंगजेब ने धोखे से कैद किया था। तीन माह की कैद के बाद लोगों के सहयोग से वह रायगढ़ लौटे और 1674 में हिंदवी स्वराज की स्थापना की। उनके आगरा से जाने में शहर के लोगों का योगदान था। यही वजह है कि सरकार छत्रपति से जुड़ी यादों को सहेजने में जुटी है।
विज्ञापन


शिवाजी संग्रहालय के अलावा कोठी मीना बाजार में भी शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। बता दें, साल 2016 में तत्कालीन अखिलेश सरकार ने पहले इसी स्थान पर मुगल म्यूजियम निर्माण की घोषणा की थी। तब इसकी लागत 141.89 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को दिसंबर 2017 तक पूरा करना था। हालांकि काम में देरी के बीच 2017 में सरकार बदलने के बाद काम रुक गया। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल के नाम पर बनने वाले म्यूजियम का नाम हिंदवी स्वराज्य की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर कर दिया। इसके बाद दोबारा नए सिरे से इसके स्वरूप की प्लानिंग हुई तो बजट बढ़कर 200 करोड़ हो गया।



कोठी मीना बाजार के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
छत्रपति म्यूजियम के साथ ही छत्रपति के नाम पर स्मारक बनाने के लिए कोठी मीना बाजार को भी अधिगृहीत किया जा रहा है। इसके अधिग्रहण के लिए हाल ही में सरकार ने डीएम के खाते में 9.46 करोड़ रुपये टोकन मनी के रूप में ट्रांसफर की है। इसी के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बताया जाता है कि इसी स्थान पर पहले रही इमारत में मुगलों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को धोखे से बंधक बनाकर रखा था।


शिवाजी म्यूजियम में ये होगा खास

- विभिन्न कालखंडों के अनुसार शहर के डिजिटल नक्शे और उत्खनन की जानकारी मिलेगी।

- महाभारत काल में अग्रवन से लेकर मुगल शासन तक की जानकारी होगी।

- छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से जुड़े तथ्यों को गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा।

- गैलरी की छत पर ग्लास प्रिंटेड पैनल लगेंगे। इनकी प्रतिकृति फर्श पर पड़ेगी तो आगरा व आसपास के क्षेत्रों के नक्शे उभरेंगे।

- वास्तुकला में आए बदलावों को दिखाया जाएगा। ताजमहल, आगरा किला और अन्य स्मारकों के मॉडल होंगे।

- गुंबद, कलश, मेहराब, तोड़े, छतरी आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।

- शहर के पेठा, दालमोंठ, चर्म उद्योग व मार्बल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

- पुराने शहर, फैशन, मौसम और जनसंख्या के बारे में जानकारी मिलेगी।

- शहर की शिल्पकलाओं, बर्तन, आभूषण, मार्बल, गलीचा, कपड़े, पेंटिंग की जानकारी मिलेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed