फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brokers Active In Rto Office At Corona Virus

आरटीओ दफ्तर में दलालः पांच सौ रुपये लाना ओरिजनल कॉपी दूंगा, टेंशन मत लो, मैं यहां बैठा हूं न...

Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:41 AM IST
सार

  • आरटीओ दफ्तर परिसर में दलाल सरेआम कर रहे सौदेबाजी
  • आवेदकों से कह रहे, सीधे बाबू के पास मत जाना 

विज्ञापन
Brokers Active In Rto Office At Corona Virus
आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय : 12:30 बजे , सोमवार, स्थान : आरटीओ परिसर 
विज्ञापन


दलाल के पास दो आवेदक  खड़े हैं। इन्हें गाड़ी का परमिट बनवाना है। दलाल गारंटी ले रहा है तो इन्हें यकीन नहीं हो रहा। इस पर दलाल यह कहकर भरोसा दे रहा है कि तुम बस 500 रुपये ले आना, कल परमिट की ओरिजिनल कॉपी ले लेना, टेंशन मत ले, मैं यहां बैठा हूं न ... इन दोनों के बीच की बातचीत को अमर उजाला रिपोर्टर ने कैमरे से रिकार्ड किया।

दलाल सरेआम यह सौदेबाजी कर रहे हैं। उसने आवेदक से कहा कि भूल से भी सीधे बाबू के पास मत चले जाना, वरना काम नहीं होगा।  आवेदक ने बताया कि पहले ही 2200 रुपये खर्च कर चुका है।
विज्ञापन


दलाल ने कहा कि पता नहीं कहां खर्च कर दिए। हम तो सिर्फ अपनी फीस लेते हैं 500 रुपये। बाकी सब विभाग का चार्ज है। इस सबकी रसीद मिल सकती है। दलाल ने उसे एक बार फिर ताकीद किया, सीधे बाबू से डील करोगे तो काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुम बाहर चलो, डीएल की बात वहीं होगी
एक और युवक ने दलाल से बात की। उसे डीएल चाहिए था। दलाल ने कहा कि तुम बाहर चलो, दुकान से थोड़ा दूर। मैं वहीं आ रहा हूं, तब बात करेंगे। इसके बाद युवक चला जाता है। दलाल पीछे पीछे पहुंच जाता है।

आरटीओ की दलील : हम दलालों को अंदर नहीं आने दे रहे
दलाल सरेआम डीएल से लेकर परमिट बनाने तक का ठेका ले रहे हैं। इस पर आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार से बात की गई। उन्होंने दलील दी, लॉकडाउन के बाद जब से कार्यालय खुला है, दलालों ( बाहरी लोगों ) को अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है। काफी हद तक रोक लगी है। पटल पर केवल आवेदकों को आने दिया जा रहा है। परिसर में हो सकता है कि दलाल सक्रिय हों। इसे रोकने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed