{"_id":"639b0edfb2ef7c554a0af529","slug":"broke-locks-jewelry-and-cash-stolen-from-the-contract-worker-house-posted-in-the-district-hospital-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime: जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी के घर के तोड़े ताले, जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime: जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी के घर के तोड़े ताले, जेवर और नकदी चोरी
Thu, 15 Dec 2022 05:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Dec 2022 05:41 PM IST
सार
सर्दियां आते ही जिले में चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीती रात चोरों ने जिला अस्पताल में तैनात संविदाकर्मी के घर के ताले तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Social Media
विस्तार
मैनपुरी शहर के चांदेश्वर रोड स्थित एक संविदाकर्मी के घर से बुधवार की रात चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रहते हैं किराए के मकान में
जिला अस्पताल में संविदाकर्मी के पद पर तैनात जुगल किशोर पांडेय चांदेश्वर नगर में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। 13 दिसंबर को पत्नी और बच्चे एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए करहल गए हुए थे। बुधवार की रात वह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थे, तभी रात में किसी समय चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी व बक्से में रखे जेवर नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
विज्ञापन