{"_id":"639af5824bdee127d40a3237","slug":"panic-spread-due-to-firing-at-bjp-mla-petrol-pump-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया
Thu, 15 Dec 2022 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:53 PM IST
सार
एक दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में राजाखेड़ा मार्ग स्थित भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर गुरुवार को दिनदहाड़े फायरिंग होने से दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों को थाने ले आई। बताया गया है कि बुधवार को एक युवक की मौत हो गई थी। इसी रंजिश के चलते फायरिंग हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक निबोहरा क्षेत्र निवासी जीता पुत्र निहाल सिंह ने बुधवार को अपने दोस्त जितेंद्र सिंह और अन्य युवक के साथ शराब पी थी। रात में जीता की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जितेंद्र पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जितेंद्र पक्ष के लोग विधायक के पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने आए थे। इसी दौरान जीता पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान किसी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे दहशत फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन