फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refuses to marry drunken groom in mainpuri

मैनपुरी: जयमाल के बाद 'बिगड़ी बात', दुल्हन ने लौटाई बरात, दूल्हा पहुंच गया थाने

Fri, 08 Mar 2019 05:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
bride refuses to marry drunken groom in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी के गांव मधुकरपुर में जयमाला की रस्म के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हन ने दूल्हे पर नशे में होने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में हुई कई घंटे की बातचीत के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। वहीं दूल्हा पक्ष ने नेग को लेकर विवाद होने की बात की है।
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव मधुकरपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्री की बरात गुरुवार शाम को कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला विरतिया से आई थी। बैंड के साथ बराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। द्वारचार की रस्म के बार जयमाला का कार्यक्रम हुआ। जयमाला पड़ने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब के नशे में है। दुल्हन की ओर से इंकार किए जाने के बाद वर पक्ष में हड़कंप मच गया। बरात में आए रिश्तेदारों ने वधू पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। जब वर पक्ष के लोगों ने दवाब बनाया तो मारपीट तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में नहीं बनी सहमति 

शुक्रवार तड़के दूल्हे के साथ अन्य रिश्तेदार थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस के दी। दूल्हा पक्ष का कहना है कि नेग को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लड़की के पिता और मामा ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस बीच दूल्हा पक्ष की ओर से चढ़ावा में दिए जेवर वापस कराए जाने की गुहार पुलिस ने लगाई गई। 

दूल्हा पक्ष की ओर से शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने लड़की पक्ष को भी थाने बुलवा लिया। यहां दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लड़की के गांव में दिनभर पंचायत होती रही, लेकिन वधू पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। 

प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दूल्हा पक्ष ने जेवर और नकदी वापस दिलाई जाने को लेकर तहरीर दी थी। इसके बाद दोनों पक्ष समझौते की बात कहकर चले गए। दूल्हा पक्ष नेग को लेकर विवाद होने की बात कह रहा है। वहीं दुल्हन पक्ष का आरोप है कि बराती और दूल्हा नशे में था। दोनों पक्षों में समझौता न होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed