फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bride refused to marry due to dowry in agra

UP: मंडप में फेरों से पहले दूल्हे के भाई ने कही ऐसी बात, भड़क उठे लोग; दुल्हन ने भी शादी से कर दिया इंकार

Fri, 12 Dec 2025 09:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Dec 2025 09:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी समारोह में फेरों की तैयारी थी। दुल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग माैजूद थे। तभी खुशियों में दूल्हे के भाई की एक बात ने ऐसा खलल डाला कि परिजन भड़क उठे। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
bride refused to marry due to dowry in agra
शादी समारोह - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दहेज के दानव ने एक रिश्ता जुड़ने से पहले ही तोड़ दिया। टेढ़ी बगिया के पास आगरा-हाथरस मार्ग पर स्थित एक मैरिज हाॅल में बृहस्पतिवार रात मंडप के नीचे फेरों से ठीक पहले दूल्हे के भाई ने अचानक दहेज में पांच लाख रुपये और देने की मांग रख दी। दुल्हन पक्ष ने कहा कि 21 लाख में शादी तय हुई थी। 20 लाख दे चुके हैं। अब पांच लाख रुपये और नहीं दे सकते। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने शादी न करने की धमकी दी। मामला थाना खंदौली पहुंच गया और आखिर में दुल्हन ने शादी से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी गांव से दुल्हन पक्ष लोग बरात के स्वागत के लिए आगरा आए थे। दूल्हा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसका बड़ा भाई दरोगा है और उसका परिवार टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि सुबह से मेहमानों को खिलाया-पिलाया गया, स्टेज प्रोग्राम हुआ, फोटो-वीडियो शूटिंग तक पूरी हो गई थी। माहौल खुशियों से भरा था, पर फेरों से पहले दूल्हा पक्ष ने मांग रख दी।
विज्ञापन

 

लड़की पक्ष का आरोप है कि जैसे ही दूल्हे के भाई ने पांच लाख कैश की मांग रखी, मंडप में बैठे रिश्तेदार भड़क गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई। दूल्हा पक्ष के न कहने पर दुल्हन पक्ष भड़क उठा और देखते ही देखते मैरिजहोम का शांत माहौल चीखपुकार और बवाल में बदल गया। 

दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ता देख दोनों ओर से लोग थाने में पहुंच गए। देर शाम तक थाने में दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्ष राजीनामे का प्रयास कर रहे थे। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-Agra News: हाईवे पर दर्दनाक हादसा...छात्र को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, माैके पर ही माैत; दो साथी घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed