फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student dies in highway accident in agra

Agra News: हाईवे पर दर्दनाक हादसा...छात्र को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, माैके पर ही माैत; दो साथी घायल

Fri, 12 Dec 2025 07:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 12 Dec 2025 07:40 PM IST
सार

आगरा में परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। एक छात्र के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राॅली का पहिया गुजर गया। छात्र की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Student dies in highway accident in agra
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अवैध खनन से मिट्टी ले जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक छात्र की जान ले ली। झरना नाले के पास हुए इस हादसे में सौरभ (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। थाना बरहन कस्बे के मोहल्ला टंकी निवासी सौरभ अपने साथियों रुद्र प्रताप और तरुण के साथ बाइक से यूनिवर्सिटी कैंपस में परीक्षा देने जा रहा था। तभी एनएच-19 पर झरना नाले के पास पीछे से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया सौरभ के ऊपर से गुजर गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। घायल साथी तरुण ने फोन कर परिजन को सूचना दी तो कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed