फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Disappears with Jewelry and Cash Just Two Days After Wedding

UP: शादी के 48 घंटे के अंदर दुल्हन ने किया ऐसा कांड, दूल्हे से लेकर घरवालों तक...सभी को लगा तगड़ा झटका

Mon, 08 Sep 2025 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Sep 2025 08:17 AM IST
सार

आगरा के अछनेरा के गांव मंगूरा में शादी के दो दिन बाद दुल्हन गहने, नकदी और सोना लेकर अलीगढ़ जाते समय गायब हो गई। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bride Disappears with Jewelry and Cash Just Two Days After Wedding
दुल्हन फरार। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव मंगूरा में शादी के दो दिन बाद दुल्हनलापता हो गई। घर से गहने भी ले जाने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने इसे संगठित गिरोह की करतूत बताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगूरा निवासी मूकबधिर बलराम की शादी 4 सितंबर 2025 को किरावली के भूरी सिंह ने कराई थी। रुद्रपुर (उत्तराखंड) की रहने वाली युवती से शादी मथुरा दीवानी कोर्ट में हुई थी। शादी कराने के एवज में बलराम के परिजनों से एक लाख रुपये लिए गए थे। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद 6 सितंबर को दुल्हन को अलीगढ़ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसके साथ सोना-चांदी और 50 हजार नकद भी दिए थे। रास्ते में मथुरा पहुंचते ही दुल्हन बहाने से उतरी और गहने, नकदी समेत लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर थाना अछनेरा में दी है। थाना प्रभारी अछनेरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed